Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Feb-2024 10:04 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल अपराधी को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लाख के इनामी अपराधी छोटू यादव उर्फ विनय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छोटू कई मामलों में सालों से फरार चल रहा था।
शातिर अपराधी छोटू यादव 10 अक्टूबर 2020 को रोह थाना के महकार गांव में हत्या के मामले में वांछित आरोपी था। उसकी गिरफ्तारी 8 जुलाई 2022 को कर ली गई थी लेकिन 15 जुलाई 2022 को वह पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार हो गया था। तब से लेकर वह लगातार फरार चल रहा था। उसके ऊपर रोह थाना में हत्या, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस टीम पर हमला के कई कांड दर्ज है।
फरार अभियुक्त छोटू यादव के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारीकर रही थी लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था। कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी की गई थी। बाद में एसटीएफ द्वारा 2 लाख का इनाम की घोषणा की गई थी। इसी दौरान नवादा पुलिस को सूचना मिली कि छोटू रंगदारी की रकम वसूलने के लिए नवादा आ रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।