ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
05-Jul-2023 01:23 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ गबन का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने सासाराम अनुमंडल कार्यालय में करोड़ों का गबन करने वाला नाजिर को गिरफ्तार कि है। गिरफ्तार गबन का आरोपी नाजीर पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
जानकारी के मुताबिक, मद्य निषेध कानून के तहत जब्त की गई गाड़ियों की नीलामी हुई थी। नीलाम के बाद मिले करोड़ो रूपये अनुमंडल नाजिर ने बैंक में नहीं जमा कर गबन कर लिया और बैंक का फर्जी चालान अपने कार्यालय में जमा करा दिया था। बिक्रमगंज और सासाराम में पदस्थापित रहने के दौरान आरोपी नाजिर अरुण आलोक के ऊपर लगभग 5 करोड़ की राशि के गबन का आरोप है।
जांच के दौरान जब मामला सामने आया तो पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच सासाराम की नगर थाने पुलिस को आरोपी के पटना में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रोहतास पुलिस की टीम ने पटना जंक्शन से करोड़ो रुपए के गबन के आरोपी नाजिर को धर दबोचा। इसके अलावा गिरफ्तार नाजिर पर बाजार समिति से वसूले गए किराए के पैसे भी गबन करने का आरोप है।