बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
16-Apr-2024 03:19 PM
By RAKESH KUMAR
ARA : भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी को भोजपुर पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है।
भोजपुर के एएसपी परिचित कुमार ने बताया कि गजराजगंज थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाकर भोजपुर पुलिस हरकत में आई और प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी और थानाध्यक्ष गजराजगंज हरिप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी और 50 हजार के इनामी अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात अपराधी उदवंतनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह का बेटा है। जिसकी तलाश पुलिस को पिछले काफी दिनों से थी। इसकी गिरफ्तारी को भोजपुर पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।