Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
08-Jul-2022 04:58 PM
BHAGALPUR : अपनी कारगुजारियों कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार पुलिस ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि हर कोई हैरान है। पूरा मामला एक किशोरी के अपहरण से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी की बहन को दुष्कर्म का आरोपी बना दिया है। महिला के ऊपर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है। कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए महिला पुलिस अधिकारी को हाजिर होने का आदेश दिया है।
दरअसल, मामला भागलपुर के कहगांव का है। 10 अक्टूबर 2021 को 17 वर्षीय छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मामले में छोटू तांती को मुख्य आरोपी बनाया था। पुलिस ने छोटू तांती का साथ देनेवाली उसकी बहन और बहनोई को भी आरोपित किया था। केस की आईओ नीती कुमारी ने मुख्य आरोपी की बहन पर दुष्कर्म की तमाम धाराओं के तहत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है।
महिला को 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित बनाया गया है। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं के तहत पुलिस ने चार्जशीट फाइल की। मामला जब पॉक्सो कोर्ट में पहुंचा तो स्पेशल जज लवकुश कुमार की इसपर नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में तलब किया। विशेष न्यायाधीश ने जांच अधिकारी को कोर्ट में उपस्थित होकर जबाव देने को कहा है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने महिला पर 366A,376, 34 और पॉक्सो की धारा-4 में आरोप पत्र दाखिल किया और मुख्य आरोपी के खिलाफ 366A-34 के तहत चार्जशीट दाखिल की।