गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
28-Jul-2022 03:17 PM
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स के शव को रस्सी से बांधकर जानवरों की तरह खींचवाया। मामला लाखो ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज तो दिया लेकिन इस दौरान शव के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया अब उसपर सवाल उठने लगा है। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की इस संवेदनहीनता की खूब निंदा हो रही है।
दरअसल, लाखों गांव में एक शख्स का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने के लिए सफाईकर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस के आदेश पर सफाईकर्मी शव को निकालने में जुट गई। इस दौरान सफाईकर्मियों ने शव के पैर में रस्सी बांध दिया और घसीटते हुए मुख्य सड़क तक ले गए। शव के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को पुलिसकर्मी खड़े होकर देखते रहे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पुलिस की इस संवेदनहीनता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि सफाईकर्मी कैसे मृत व्यक्ति के शव को घसीट रहे हैं। किसी पुलिस प्रकार शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन यहां भी शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीण पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।