ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / क्या खुद नशे में हैं IG (मद्यनिषेध)? रिटायर्ड ASI को थानेदार नहीं बनाने...

क्या खुद नशे में हैं IG (मद्यनिषेध)? रिटायर्ड ASI को थानेदार नहीं बनाने का फरमान जारी कर दिया

08-Jul-2019 12:13 PM

By 2

PATNA : बिहार के पुलिस महानिरीक्षक( मद्य निषेध) क्या खुद नशे में हैं? सरकार ने उन्हें सूबे में खास तौर पर शराब का कारोबार रोकने का जिम्मा दिया है. लेकिन उनके ऐसे-ऐसे आदेश निकल रहे हैं कि उन पर ही सवाल उठने लगे हैं. आईजी साहब ने एक रिटायर्ड दरोगा को दस साल तक थानेदार नहीं बनाने का फरमान जारी किया है. https://www.youtube.com/watch?v=Nb37TaZf3U8 मद्यनिषेध IG का अजीबोगरीब फरमान पुलिस महानिरीक्षक मद्यनिषेध के निर्देश पर कल एक पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गयी है. इस सूची में कुल 21 इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर और जमादार का नाम शामिल है. आई जी साहब ने फरमान जारी किया है कि इन सबकों को अगले दस साल तक थानेदारी न दी जाये. लेकिन इस सूची को देखकर ही लोग हैरान हैं. इस सूची में रोहतास के ASI रामअवतार राम का नाम भी शामिल हैं. रामअवतार राम पुलिस की सेवा से रिटायर्ड हो चुके हैं. लेकिन IG साहब ने उन्हें भी थानेदारी नहीं देने का फरमान जारी किया है. उनकी ही सूची में ये दर्ज है कि रामअवतार राम सेवानिवृत हो चुके हैं. फिर उन्हें थानेदारी नहीं देने का आदेश जारी करना पुलिसवालों के ही समझ से परे की बात है. CM के आदेश पर काम कर रहे हैं IG IG (मद्यनिषेध) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने फरमान जारी किया है कि जिस थाना क्षेत्र में शराब बिकता हुआ पाया जाये वहां के थानेदार को अगले दस साल के लिए थानेदारी से वंचित कर दिया जाये. लिहाजा जिलों से सूची लेकर कुल 21 पुलिसवालों की सूची जारी की गयी, जिन्हें 10 साल तक थानेदारी नहीं मिलेगी. इस सूची में पटना में तैनात रहे दो पुलिस इंस्पेक्टरों के नाम भी शामिल हैं. पटना के कई थानों में तैनात रहे पुलिस इंस्पेक्टर अकील अहमद और अरूण कुमार अकेला को अगले दस सालों तक थानेदारी नहीं मिलेगी. इस सूची में सबसे ज्यादा नाम रोहतास जिले के पुलिसकर्मियों की है. वहां के 10 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और ASI को थानेदारी से अलग किया गया है. सूची में मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के दो पुलिस अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं.