Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
08-Mar-2020 12:37 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में 16 नकलचियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये सभी मुन्ना भाई नकल कर रहे थे. जिनको पुलिस ने पकड़ा है. बिहार पुलिस की परीक्षा आज सूबे के कुल 448 केंद्रों पर हो रही है. इसको लेकर सभी केंद्रों पर धारा-144 लागू कर दी गई है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारी की गई है. इस परीक्षा में तकरीबन 6 लाख कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं.
नालंदा में काफी सख्ती से परीक्षा ली जा रही थी. इसी क्रम में चोरी करते हुए एक दर्जन से अधिक कैंडिडेट्स को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने 16 लड़कों को नक़ल करते हुए पकड़ा है. बता दें कि एग्जाम को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं. अभ्यर्थियों की बड़ी तादाद को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों के ईद-गिर्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अलावा बस स्टैंड के आसपास भी एक्स्ट्रा फोर्स तैनात किये गए हैं. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्त्ती) ने पहले ही अभ्यर्थियों को आखिरी क्षणों में सेंटर पर पहुंचने की अफरा-तफरी से बचने की सलाह दी है. इस दौरान रेंज आईजी-डीआईजी के अलावा एसपी को कई दिशा-निर्देश दिये गए. सिपाही के 11880 पदों के लिए पहली लिखित परीक्षा 12 जनवरी को हुई थी. दूसरे चरण की 20 जनवरी की परीक्षा स्थागित कर दी गई थी.
सिपाही भर्ती के लिए पटना में कुल 37 एग्जाम सेंटर्स बनाये गए हैं. परीक्षा केंद्र के दो सौ परिधि में फोटो स्टेट, प्रिंटर मशीनें एवं साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी. दो सीटिंग में परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक हुई. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे बजे से अपराह्न 4 बजे तक ली जाएगी. दर एसडीओ तनय सुल्तानिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी. धारा-144 को देखते हुए पांच या उससे अधिक लोगों को परीक्षा केंद्र पर एकत्रित होने की इजाजत नहीं है.