रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
16-Jan-2020 08:49 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार पुलिस ने 1308 कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. साल 2009 में वर्त्तमान सिपाही के खाली 10110 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. अगस्त 2010 में अंतिम रूप से चयनित 2219 अभ्यर्थियों का लिस्ट जारी किया गया था. शेष 7891 पदों के लिए 7879 कैंडिडेट्स की सूची दिसंबर 2010 में श्रेणी 1 और श्रेणी 2 में प्रकाशित की गई थी. जिसके विरोध में कुछ अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं.
साल 2009 में हुई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ ने फ़रवरी 2011 में 7879 अभ्यर्थियों की सूची को निरस्त कर फिर से संशोधन के बाद प्रकाशित करने का आदेश दिया था. जिसके बाद PET-1 के 3397 और PET-2 के 4482 मिलकर कुल 7879 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी.
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2009 की नियुक्ति प्रक्रिया में कतिपय संशोधन करते हुए 1308 कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट फिर से जारी की गई है. मेघा सूची में सफल उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 513, पिछड़ा वर्ग के 762, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 24 और अनुसूचित जाती के 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में नियुक्त किया जायेगा.
1308 कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट -








नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें पूरी मेरिट लिस्ट -
http://biharpolice.bih.nic.in/