गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
29-Jul-2022 08:49 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय थाना परिसर पहुंच और मामले के छानबीन में जुट गए।
डीएसपी ने बताया कि पत्नी के साथ हुए विवाद में ससुराल वालों की शिकायत पर एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद युवक ने थाने के सिरिस्ता रूम में बीती रात सुसाइड कर ली। सीसीटीवी फुटेज में भी सारा घटनाक्रम कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने चार बार फांसी पर लटकने की कोशिश की लेकिन वह बच जा रहा था। पांचवीं बार में उसनें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद खराश के रहने वाले मो. गुलाब के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक मो. गुलाब की शादी चार साल पहले दलसिंहसराय में हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी बीच मो. गुलाब गुरुवार को अपने ससुराल पहुंचा था। पत्नी और ससुराल वालों के साथ नोकझोंक के दौरान मारपीट हुई थी, जिसके बाद ससुराल वालों ने 112 नंबर पर इसकी शिकायत की थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. गुलाब को हिरासत में लेकर थाने ले आई और हाजत में बंद कर दिया, जहां बीती रात उसने सुसाइड कर ली। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस के वरीय अधिकारी जांच के बात कह कर कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।