बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
20-Feb-2022 02:06 PM
BAGAHA : खबर बगहा से है, जहां एक दुकान में आग भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रामनगर स्थित रैली बाजार की है। यहां एक प्लास्टिक की गोदाम में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग के भयंकर रूप को देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग काफी तेजी से फैलता जा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आग व्यवसायी संजय गुप्ता की गोदाम में लगी थी। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस अगली में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
आग मकान के चौथे मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी थी। जिसके कारण आग को बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परचून की दुकान होने के कारण आग ऊपर से नीचे की तरफ तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के दुकानदार भी अपने सामान को हटाने लगे।
आग की भयावहता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को लगी आग भारी मशक्कत के बाद रविवार को बुझाई जा सकी। आग लगने के कारण लगभग 50 लाख रूपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।