मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
03-May-2022 02:00 PM
KAIMUR: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के राजनीति में एंट्री को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनका स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बिहार के लिए पीके नया चेहरा नहीं हैं। वह मेरे पुराने साथी हैं। पीके ने बिहार में साल 2015 में नीतीश-लालू की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
मंगलवार को कैमूर के अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि आपसी विरोधाभास में एनडीए की सरकार गिरेगी और बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा। चिराग ने कहा कि जब भाजपा-जदयू की सरकार है तो फिर भाजपा यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा क्यों उछाल रही है? जबकि मुख्यमंत्री ने इसे फालतू बता दिया है। उसके अलावा चिराग ने जातीय जनगणना पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश को विपक्ष के साथ प्रधानमंत्री से क्यों बात करनी पड़ी? विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए भाजपा क्यों चुप्पी साध रही है?
चिराग पासवान ने कहा कि हमारा गठबंधन उससे होगा जो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की नीति के तहत आएगा। बिहार में रोज़गार की कमी है। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं रुकनी चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए बिहार से पलायन हो रहा है। बिहार में डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हीं सवालों पर प्रशांत किशोर और लोजपा का गठबंधन बनेगा जो बिहार की सियासत को नया मोड़ देगा।