गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Feb-2022 10:18 PM
SIWAN: सरस्वती पूजा के अवसर पर सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रातभर बार-बालाओं का डांस हुआ। जबकि किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद नियम को ताख पर रखकर नर्तकियों का रातभर डांस प्रोग्राम हुआ। स्टेज पर हथियार लहराते हुए बार-बालाओं ने डांस किया जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि इस कार्यक्रम के दौरान किसी ने भी कोविड गाइडलाइन का ख्याल नहीं रखा। रातभर भोजपुरी के अश्लील गानों पर नर्तकियों ने ठुमके लगाए। इस प्रोग्राम को देखने के लिए गांव के अलावे आस-पास के गांवों के लोग भी पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ इस कार्यक्रम के दौरान देखी गयी। किसी में भी कोरोना का डर नहीं दिखा।
ना तो किसी ने चेहरे पर मास्क लगाया और ना ही दो गज की दूरी ही बनाने की कोशिश की। हद तो यह है कि मंच पर मौजूद नर्तकियां हाथ में पिस्टल लहराते नजर आई। हथियार लहराते हुए इन नर्तकियों से डांस कराया गया। इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सभी के मोबाइल फोन तक पहुंच गया।
जाहिर सी बात है कि यह वीडियो पुलिस की मोबाइल तक भी पहुंचा ही होगा। इस तरह की लापरवाही स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। इस मामले पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है।