ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: पिकअप वैन और ऑटो की जबरदस्त टक्कर, घटना में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत

25-Jun-2022 03:32 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS: रोहतास के सासाराम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना सासाराम से आरा की ओर जाने वाली स्टेट हाईवे पर हुई है. बताया जाता है कि एक पिकअप वैन तथा ऑटो में टक्कर हो गई। इसी दौरान ऑटो से एक कार भी टकरा गई. जिसमें ऑटो सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है. घटना से इलाके लोग सदमे में हैं.


जानकारी के मुताबिक, मृतक चंद्रावती देवी एवं उनका पुत्र मंटू कुमार नोखा के मुसहर टोला निवासी थे. वहीं एक अन्य मृतक असलम हुसैन सासाराम के सुलेमान गंज का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुचीं. पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में ले लिया है. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 


इस हादसे में 5 लोगों को चोट भी आई है। सभी को इलाज के लिए नोखा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारती कराया गया है. घायलों में भी कई की हालत चिंताजनक है. वहीं, तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है.