गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
16-Feb-2021 09:10 PM
PATNA : बिहार के किसी प्रखंड में बीडीओ के तौर पर तैनात अधिकारी कितना पावरफुल हो सकता है. अगर ये देखना है तो पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड के बीडीओ को देख लीजिये. बीडीओ साहब ने पैक्स चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षक को ही औकात में रहने की धमकी दे डाली है. पर्यवेक्षक बनाये गये अधिकारी ने आलाधिकारियों से बीडीओ साहब के कारनामे की जानकारी दे दी है. लेकिन जांच-जांच का ही खेल चल रहा है.
बीडीओ का पावर
दरअसल राज्य में अभी पैक्स चुनाव चल रहे हैं. पश्चिम में पैक्स चुनाव के लिए निर्वाचन प्राधिकार ने मोतिहारी के अपर अनुमंडल पदाधिकारी सुमन कुमार को पर्यवेक्षक बनाया. लेकिन जब वे चुनाव का हाल जानने गये तो पाला बीडीओ से पड़ गया. बीडीओ ने पर्यवेक्षक के साथ वो सलूक किया जिसकी कल्पना उन्होंने नहीं की थी.
मोतिहारी के अपर अनुमंडल पदाधिकारी सुमन कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त को लिखे गये पत्र में कहा है कि पैक्स चुनाव के लिए उन्हें पश्चिम चंपारण का पर्यवेक्षक बनाया गया है. सरकार द्वारा दिये गये काम को पूरा करने के लिए सुमन कुमार ने लौरिया प्रखंड के बीडीओ से संपर्क साधने की कोशिश की. सुमन कुमार ने कहा है कि वे लगातार लौरिया बीडीओ के सरकारी और निजी नंबर पर फोन करते रहे लेकिन बीडीओ ने फोन तक नहीं उठाया. आखिरकार वे दो-तीन फरवरी खुद लौरिया प्रखंड कार्यालय गए. वहां कर्मचारियों ने बताया कि बीडीओ छुट्टी पर गए हैं. किसी कर्मचारी ने ये नहीं बताया कि बीडीओ कब तक छुट्टी पर हैं और कब वापस लौटेंगे.
पर्यवेक्षक सुमन कुमार ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि पांच फरवरी को उन्होंने फिर से बीडीओ के सरकारी नंबर पर फोन किया गया तो फोन नहीं उठाया गया. फिर बीडीओ ने निजी फोन से उन्हें कॉल किया और कहा कि वे किसी ऑब्जर्वर को नहीं मानते. बीडीओ ने कहा कि पर्यवेक्षक अपना ओहदा देखकर बात करें, बीडीओ ने खुद को पर्यवेक्षक से सीनियर पदाधिकारी बताया. आब्जर्वर सुमन कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि बीडीओ ने कहा कि वह जैसे चाहे वैसे चुनाव संपन्न करायेंगे, इसमें किसी पर्यवेक्षक की कोई बात नहीं सुनेंगे. आब्जर्वर सुमन कुमार ने आयुक्त और निर्वाचन प्राधिकार को लिखे पत्र में कहा है कि बीडीओ ने उन्हें अपमानित किया और उनके निर्देशों का लगातार उल्लंघन किया.
आयुक्त ने दिया जांच का आदेश
पैक्स चुनाव में कई बीडीओ की भूमिका को लेकर सवाल उठे हैं. लौरिया के बीडीओ पर तो आब्जर्वर ने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. उनकी शिकायत मिलने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने पश्चिम चंपारण के डीएम को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम से कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है.