ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू, किराया और शेड्यूल भी...

बिहार : पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू, किराया और शेड्यूल भी तय ; रांची से वापस आने में लगेगा अधिक पैसा

25-Jun-2023 07:16 AM

By First Bihar

PATNA : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। पटना से रांची के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन का 28 जून से नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके पहले 27 जून को रांची से ट्रेन का उद्घाटन होगा। रेलवे ने ट्रेन के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है।  यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन पटना और रांची के बीच आवागमन करेगी। इसी कड़ी में अब इस गाड़ी में सफर के लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। दो बार पटना रांची के बीच सफल ट्रायल के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को कंफर्म किया गया है।



दरअसल, आठ कोच वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन का काम शनिवार से शुरू हो गया।  ट्रेन में यात्री 28 जून के बाद के लिए रिजर्वेशन करा सकते हैं। एसी चेयर कार में 423 और एक्जेक्युटिव कार में 40 सीटें हैं। पटना से रांची के लिए एसी चेयर कार का किराया 1025 और एग्जेक्युटिव चेयर कार का 1930 रुपये होगा। जबकि रांची से पटना के लिए दो श्रेणियों का 1175 रुपए और 2110 रुपए किराया तय किया गया है।  इसमें यात्रियों के लिए पटना से रांची जाने के दौरान नाश्ता और रांची से पटना आने के दौरान खाने की व्यवस्था भी रहेगी  पटना से रांची के लिए नाश्ते के लिए एसी चेयर कार के लिए 157 और एक्सक्यूटिव दर्जे के लिए 190 रुपए कीमत है। वहीं रांची से पटना लौटने के दौरान खाना के रेट दोनों दर्जों के लिए क्रमशः 308 और 369 रुपए हैं।



वहीं, इस ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 8 कोच वाले जिस ट्रेन का किराया और रुट तय कर लिया गया है। यह ट्रेन चलेगी सप्ताह में 6 दिन इसे चलाया जाएगा मंगलवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। 27 जून को रांची से पटना बंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस 10:30 बजे खुलेगी। इस ट्रेन का गाड़ी का नंबर 02439 होगा। यह ट्रेन मेसरा, बरकाकाना, चरही, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, पहाड़पुर, होते हुए बिहार के गया के रास्ते पटना आएगी।