BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
07-Feb-2022 01:03 PM
PATNA : इस वक्त खबर पटना राजधानी से आ रही हैं जहां जहां चोरों ने डिप्टी कमिश्नर के घर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोर 15 लाख रुपए से अधिक के जेवरात, कैमरा और लैपटॉप भी उठा ले गए. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
बता दें पटना के दानापुर में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दानापुर के गोला रोड स्थित बैंक कॉलोनी में डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह रहते हैं. वीरेंद्र कुमार सिंह सचिवालय के विकास भवन में पोस्टेड हैं.
जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले वीरेंद्र कुमार सिंह अपने घर को बंद कर अपनी बहन से मिलने पूरे परिवार के साथ चित्तरंजन गए हुए थे. जब सोमवार को जब वे वापस घर लौटे तो देखा घर का दरवाजा टूटा हुआ था और घर में रखे गए अलमीरा से सभी सामान गायब थे. छानबीन के दौरान उन्होंने पाया कि घर में रात के वक्त चोरों के गिरोह ने घर में रखे गए सोने के गहने, कैमरा और लैपटॉप को साफ किया है. उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. वही सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली है.
मामले की छानबीन के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. दानापुर थाने की ओर से गस्ती बिल्कुल नहीं होने का आरोप भी लगाया.