बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Dec-2022 03:53 PM
DARBHANGA: दरभंगा में आज बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां पति की दूसरी शादी से नाराज एक पत्नी ने सरेआम पति की जमकर धूनाई कर दी। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने झूठ बोलकर दूसरी शादी कर ली है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट के सामने घंटों पति-पत्नी का ड्रामा चलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को अपने साथ थाने ले गई।
दरअसल, हायाघाट थाना क्षेत्र के हायाघाट गांव निवासी फुलिया खातून की शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दाईंग निवासी मो. गुलाब से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। शादी के बाद से ही पति गुलाब फुलिया खातून के साथ मारपीट करता था। फुलिया खातून ने इस बात की शिकायत महिला थाने की पुलिस से की थी। शिकायत मिलने के बाद महिला थाने में दोनों के बीच समझौता करवाया गया था।
समझौते के बाद मो. गुलाब बिना कुछ बताए अचानक घर से गायब हो गया और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसने दूसरी शादी रचा ली। जब इस बात की जानकारी फुलिया खातून और उसके परिजनों को मिली तो वे दंग रह गए और उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच गुरुवार को कोर्ट परिसर के सामने गुलाब को दूसरी पत्नी के साथ पकड़ा गया। जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।
पति की शादी से नाराज गुस्साई पहली पत्नी फुलिया खातून ने बीच सड़क पर मो.गुलाब की धूनाई शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।