Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
13-Nov-2023 08:12 AM
By First Bihar
SIWAN/ SAMSTIPUR : बिहार के सिवान और समस्तीपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अलग -अलग मामलों में पटाखों से निकली चिंगारी के कारण दूकान में आग लग गई है। जिससे लाखों का नुकसान हो गया है साथ ही करीब 12 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सीवान जिले के हसनपुरा थाना इलाके का है। जहां दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी से डीजल दुकान में आग लग गई। जिसके बाद पूरी दुकान आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। इस आगजनी में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, कुछ लोग दिवाली के मौके पर डीजल दुकान के पास पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी दुकान में घुस गई। और फिर दुकान में रखे डीजल ने आग पकड़ ली। जिसके बाद आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी कोशिश की। लेकिन विफल रहे। इस घटना में दमकलकर्मियों समेत 12 लोग आग में झुलस गए। यह घटना एम नगर हसनपुरा थाना के ठीक सामने की है।
उधर, दीवाली के जश्न के बीच समस्तीपुर के ताजपुर हॉस्पिटल चौक पर एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई।इससे पूरे ताजपुर बाजार में अफरातफरी मच गई। पटाखे की आवाज के साथ ही आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके से भागने लगे।इसी आग की लपटों से वहीं खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जल गई।
बताया गया है कि दूसरे जगह छोड़े गए आकाश तारा पटाखे की चिंगारी से इस पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई।जिससे दुकान में रखे सभी पटाखों के साथ ही कई समान भी जलकर राख हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।काफी संख्या में स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे है।