ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार परिवहन विभाग का आदेश : हम दहेज़ नहीं लेंगे.. अभ्यर्थियों को देना...

बिहार परिवहन विभाग का आदेश : हम दहेज़ नहीं लेंगे.. अभ्यर्थियों को देना होगा घोषणापत्र

06-Mar-2022 07:48 AM

PATNA : नीतीश कुमार अपने समाज सुधार अभियान के तहत लगातार नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेजप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं. अब सरकारी विभागों में भी इसका देखने को मिल रहा है. दरअसल, परिवहन विभाग ने सभी चयनित चलंत दस्ता सिपाही को 10 मार्च तक संबंधित डीटीओ कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही विभाग ने अपने आदेश में यह भी साफ किया है कि हर चयनित अभ्यर्थी योगदान के समय घोषणापत्र भी देंगे, जिसमें यह लिखा रहेगा कि ‘हम दहेज नहीं लेंगे’. 


अगर प्रमाणपत्र में किसी तरह की गलती होगी तो उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया जायेगा. इसके अलावा चयनित चलंत दस्ता सिपाही को संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी देना है. नीतीश कुमार अपने समाज सुधार अभियान के तहत मंच से कहते रहते हैं कि शादी के कार्ड पर लिखवाइए कि हम दहेज़ नहीं लेंगे. साथ ही यह भी कहते हैं कि जो दहेज़ ले उसकी शादी में मत जाइये.


परिवहन विभाग के आदेश के मुताबिक इन सभी चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच सिविल सर्जन पटना के अंतर्गत गठित चिकित्सा पर्षद से कराई गई थी. जिसमें इन्हें अयोग्य घोषित किया गया था. इसके बाद पीएमसीएच में इनलोगों की दोबारा जांच करायी गई, जहां इन्हें योग्य पाया गया है. इस रिपोर्ट के बाद इन सभी की नियुक्ति के लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.