CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
21-Oct-2023 11:47 AM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां टेंपो और कंटेनर में भीषण टक्कर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल बताए जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार,औरंगाबाद में टेंपो और कंटेनर में भीषण टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड सोन पुल के पास स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
वहीं, इस हादसे में टेंपो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में देवकुंड थाना क्षेत्र के हथियारा गांव निवासी रामप्रसाद महतो (70 वर्ष) और अरवल जिले के कुर्था निवासी आनंद पास्टर (50 वर्ष) शामिल हैं। इस हादसे में टेंपो पर सवार सात यात्री घायल भी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनलोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष समीम अहमद पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा।
उधर, इस घटना को लेकर घायलों ने बताया कि वे सभी गोह, देवकुंड समेत अन्य थाना क्षेत्रों के गांवों से तीन टेंपो पर सवार होकर डेहरी (रोहतास) स्थित चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने जा रहे थे। कुछ घायलों ने मृतक आनंद पास्टर पर मन बदलने यानी धर्म परिवर्तन कराने का भी बात बताया। कुछ घायलों ने बताया कि वे करीब दो वर्षों से चर्च में जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। टेंपो और कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई।