ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
08-Aug-2024 12:42 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड में इन दोनों पानी का बाहर काफी बढ़ गया है। ऐसे में वन विभाग ने वहां जाने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है लेकिन फिर भी कई पर्यटक माझर पानी की तेज धार में फंस गए हालांकि उनकी जान जाते-जाते बच गई।
दरअसल, पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश होने के कारण जलप्रपात में पानी का बाहर काफी तेज हो गया है। ज्यादा बारिश होने के कारण अचानक वाटरफॉल में ऊफान आ गया है लेकिन फिर भी कई पर्यटक माझर कुंड में नहाने के लिए जा रहे हैं।
आए दिन इस लापरवाही के कारण हादसे होते हैं एवं कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है। मूसलाधार बारिश के कारण मांझर कुंड का यह जलप्रपात भयानक रूप ले लिया है और इसमें नहाना काफी खतरनाक है। लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार लोग वाटरफॉल के जानलेवा पानी के बहाव के बीच पर्यटक जा रहे हैं।
यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। ऐसे में वे लोग पानी से निकल कर ऊंचे पत्थर पर आकर बचने का प्रयास किए हैं। बता दें कि वन विभाग द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है कि झरने के तेज बहाव में स्नान करने से बचे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।