छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
17-Jul-2022 01:17 PM
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां पिछले दो दिनों से घर से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना तुर्की ओपी क्षेत्र के बाकरपुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ है।
मृतक युवक की पहचान हरेन्द्र राय के बेटे गोलू के रूप में हुई है। मृतक के पिता हरेन्द्र राय ने बताया की गोलू दो दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने गोलू के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। युवक के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद रविवार को गोलू का शव लदौरा चौर स्थित पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।
लापता गोलू का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।