बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
10-Jul-2021 08:55 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा है। आयोग की तरफ से लगभग यह साफ किया जा चुका है कि पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर हर जिले में ईवीएम भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों को दिए जाने वाले सिंबल भी तय कर दिए हैं। आयोग ने मुखिया के लिए अलग और जिला परिषद सदस्यों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया पद के लिए 36 चुनाव चिन्ह तय किये हैं। ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए बैगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दावात, टेंपु, पुल, गाजर, बाल्टी, मोर, हंसिया, जग, केतली, कुंआ, सेव, डीजल पंप, सीटी, चुड़यां, टोकरी, जंजीर, टेलीविजन, ऊंट, किताब, तोता, वायुयान, उगता हुआ सूरज, खजूर का पेड़, पपीता, टॉफी, छड़ी, मोबाईल सिंबल तय किया गया है।
वहीं जिला परिषद सदस्य के लिए 20 चिन्ह तय किये गए हैं। पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए जो सिंबल रखे गए हैं उनमें अंगुर का गुच्छा, सिलाई की मशीन, स्लेट, मछली, वैन, मेज, टेबुल लैंप, गैस का चूल्हा, पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, ताला और चाबी, मक्का, आरी, कांच का गिलास, हारमोनियम, टोप, जलता हुआ दीया, प्रेशर कुकर, रेल का इंजन शामिल हैं।