ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा....

पंचायत चुनाव: नामांकन करने गए प्रत्याशी की गाड़ी चोरी, नॉमिनेशन के दौरान ही गाड़ी ले भागे चोर

पंचायत चुनाव: नामांकन करने गए प्रत्याशी की गाड़ी चोरी, नॉमिनेशन के दौरान ही गाड़ी ले भागे चोर

20-Sep-2021 01:00 PM

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. तीसरे चरण के लिए 22 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. इसी कड़ी में बिहार के छपरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल चोरों ने पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन करने पहुंचे एक प्रत्याशी की बाइक चोरी कर ली. जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई है. इलाके में इस घटना की काफी चर्चा की जा रही है.


मामला सारण जिले के गरखा थाना इलाके की है. यहां पंचायत चुनाव में नामांकन करने आये एक प्रत्याशी की बाइक वीर कुंवर सिंह चौक से चोरी हो गई. जिसे लेकर थाने में शिकायत की गई है. गरखा थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक श्री रामपुर के रहने वाले नवलेश महतो इटवां पंचायत के वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, नॉमिनेशन के दौरान जिनकी बाइक चोरी हो गई है.



वार्ड प्रत्याशी नवलेश महतो ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पैशन प्रो बाइक से नॉमिनेशन करने गरखा प्रखंड कार्यालय में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर से थोड़ी दूरी पर दुर्गा मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी की थी. नवलेश महतो सुबह करीब 11 बजे सुबह में प्रखंड कार्यालय के बाहर दुर्गा मंदिर के पास बाइक को पार्क कर नॉमिनेशन करने गए थे. इस दौरान शाम 4 बज गया लेकिन नामांकन की बारी नहीं आई. जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी.



गौरतलब हो कि सारण में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज गई है. चुनाव 24 सितंबर से 11 चरणों में कराए जाएंगे. सबसे आखिर में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. पंचायत चुनाव 11 चरणों में होंगे लेकिन सारण में पंचायत चुनाव की शुरुआत दूसरे चरण से होगी. पहले चरण में सारण में पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएंगे. अधिसूचना के बाद जिला प्रशासन और जिला पंचायती राज कार्यालय अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गया है. सारण में कुल 25 लाख 86 हजार 436 मतदाता गांव की सरकार को चुनेंगे.


दूसरे चरण में मांझी में, तीसरे चरण में गरखा में, चौथे चरण में मशरक और पानापुर में, पांचवें चरण में इसुआपुर और तरैया प्रखंड में, छठे चरण में दिघवारा और सोनपुर प्रखंड में, सातवें चरण में रिविलगंज व जलालपुर और नगरा प्रखंड में, आठवें चरण में लहलादपुर प्रखंड में और बनियापुर प्रखंड में नौवें चरण में, छपरा सदर और एकमा प्रखंड में दसवीं चरण में अमनौर और मढ़ौरा प्रखंड में 11वें चरण में परसा दरियापुर और मकेर प्रखंड में मतदान होने वाला है.



तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. तीसरे चरण के लिए 22 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा और 27 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 27 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा. 8 अक्टूबर को मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य EVM और मतदान पेटी में बंद हो जाएगा. तीसरे चरण के मतदान के परिणाम की घोषणा 10-11 अक्टूबर को की जाएगी.