Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
16-Sep-2021 07:53 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. तीसरे चरण के लिए आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सूबे के 35 जिलों के 50 प्रखंड में पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अधिसूचना जारी कर दी गई है.
चुनाव आयोग ने नामांकन को लेकर जो निर्देश जारी किए है, उसके मुताबिक नामांकन के समय उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक को उपस्थित रहना जरूरी है. इस दौरान सभी को कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करना होगा. तीसरे चरण के चुनाव के तहत पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच और पंच के पदों के लिए चुनाव होगा.
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण के लिए 22 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और 27 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे. आपको बता दें कि तीसरे चरण के लिए अगले महीने 8 अक्टूबर को मतदान होगा. इस चरण के चुनाव के परिणाम की घोषणा 10 और 11 अक्टूबर को की जाएगी.
तीसरे चरण में बिहार के 35 जिलों के 50 प्रखंड में पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जिसमें पटना के नौबतपुर और विक्रम, बक्सर के डुमराव, रोहतास के काराकाट नालंदा के सिलाव और नगरनौसा, नवादा के रजौली, कैमूर के चैनपुर, भोजपुर के जगदीशपुर, गया के अतरी, मोहरा, नीमचक और बथानी, गोपालगंज के भोरे, वैशाली के जंदाहा, मुजफ्फरपुर के सकरा और मुरौल, औरंगाबाद के बारुण, जहानाबाद के रतनी और फरीदपुर, अरवल के कुर्था, सारण के गरखा, सिवान के हुसैनगंज और हसनपुर, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया और घोड़ासहन, पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज, सीतामढ़ी के बोखरा और बथनाहा, मधुबनी के फुलपरास और खुटौना, दरभंगा के बहेरी प्रखंड शामिल है.
इसके अलावा मधुबनी के फुलपरास और खुटौना, समस्तीपुर के उजियारपुर और दलसिंहसराय, सुपौल के छातापुर,सहरसा पतरघट, मधेपुरा के गम्हरिया और घैलाढ़, पूर्णिया के बी कोठी और भवानीपुर, कटिहार के कोढा, अररिया के रानीगंज, लखीसराय के हलसी, बेगूसराय के वीरपुर और डंडारी, खगड़िया के परबत्ता, मुंगेर के संग्रामपुर, जमुई अलीगंज, भागलपुर के सन्हौला प्रखंड और बांका के रजौन प्रखंड के 18 पंचायतों में चुनाव होगा.