ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बिहार पंचायत चुनाव में OBC, SC-ST और महिलाओं के लिए सीट फाइनल, देखिये पूरी लिस्ट, कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव

बिहार पंचायत चुनाव में OBC, SC-ST और महिलाओं के लिए सीट फाइनल, देखिये पूरी लिस्ट, कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव

27-Aug-2021 03:24 PM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुखिया चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए 2 सितंबर से नॉमिनेशन शुरू होने जा रहा है. बिहार राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हो गई हैं.


बिहार में पंचायती राज संस्‍थाओं की लगभग आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं. यानी कि 50% सीट पर महिला उमीदवार ही खड़ी होंगी और यहां से महिला उम्मीदवार ही विजयी होंगी. इसके अलावा आरक्षण के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित रखी गई हैं. सभी आरक्षण कोटियों में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी.


बिहार में पंचायती राज के लिए वार्ड सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य और जिला परिषद सदस्‍य के अलावा ग्राम कचहरी के सरपंच और पंच के लिए चुनाव हो रहा है. आपको बता दें कि मुखिया के 8 हजार 72, सरपंच के 8 हजार 72, जिला परिषद के 1 हजार 160, पंचायत सदस्य के 1 लाख 13 हजार 307, पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार 104 और 1 लाख 13 हजार 307 पदों पर चुनाव होने वाला है.


गौरतलब हो कि पद के दुरुपयोग और कदाचार के आरोप में पद से हटाए गए मुखिया और उप-मुखिया पांच साल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. ऐसे लोगों का नामांकन रद कर दिया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के तहत जिन मुखिया और उप-मुखिया पर निहित शक्तियों के दुरुपयोग या अपने दायित्वों के निर्वहन में दुराचार का आरोप लगा है. प्रमंडलीय आयुक्त अथवा राज्य सरकार द्वारा पद से हटाए गए हों और सक्षम प्राधिकार अथवा न्यायालय द्वारा इसे स्थगित या रद नहीं किया गया हो, वे पद से हटाए जाने की तिथि से पांच साल तक पंचायत चुनाव में उम्मीदवार नहीं हो सकेंगे.


यह रही आरक्षण की स्थिति -



 मुखिया                 कुल        महिला


कुल पद               8072       3585


अनारक्षित             5268        2483


अनुसूचित जाति      1338          539


अनुसूचित जनजाति     91           20   


पिछड़ा वर्ग           1357           543



ग्राम पंचायत सदस्य - 


कुल पद            1,13,307     51,191


अनारक्षित             74,495   35,447 


अनुसूचित जाति      18,916    7,409


अनुसूचित जनजाति   1215      307 


पिछड़ा वर्ग           18,681    8028



पंचायत समिति सदस्य - 


कुल पद             11,104     5145


अनारक्षित             7142     3455


अनुसूचित जाति      1863      799


अनुसूचित जनजाति   130        33 


पिछड़ा वर्ग           1969       858



जिला परिषद सदस्य - 


कुल पद               1160      547


अनारक्षित              737      358


अनुसूचित जाति       193       87


अनुसूचित जनजाति   13        02 


पिछड़ा वर्ग           218       100



ग्राम कचहरी सरपंच - 


कुल पद                  8072    3588


अनारक्षित               5268    2482


अनुसूचित जाति       1342      542


अनुसूचित जनजाति   91           21


पिछड़ा वर्ग             1371      543



ग्राम कचहरी पंच - 


कुल पद            1,13,307   51,160


अनारक्षित             74,511   35,424 


अनुसूचित जाति      18,844    7,367


अनुसूचित जनजाति   1239      314 


पिछड़ा वर्ग           18,713    8055