ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार के अफसरों को ‘जंगली लुटेरों’ से खतरा, वन सेवा के अधिकारियों को...

बिहार के अफसरों को ‘जंगली लुटेरों’ से खतरा, वन सेवा के अधिकारियों को सुरक्षा गार्ड देगी सरकार

28-Aug-2019 06:14 PM

By 9

DESK:  बिहार के अफसरों को जंगली लुटेरों से खतरा है. सरकार को इसकी शिकायत मिली थी. लिहाजा लंबे विचार विर्मश के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने जंगल की देखभाल करने वाले पदाधिकारियों को बॉडीगार्ड देने का फैसला लिया है. सरकार ने इसका आदेश निकाल दिया है. सरकार का आदेश दरअसल सरकार के जंगल वाले महकमे यानि पर्यावरण और वन विभाग ने गृह विभाग से गुहार लगायी थी. उसके पदाधिकारियों को जंगली लुटेरों से खतरा है. जंगली लुटेरे न सिर्फ जंगली जानवरों का शिकार करने आ रहे हैं बल्कि पेड़-पौधों को काटने भी घुस रहे हैं. हालांकि जंगल की देखभाल के लिए फोर्स है. लेकिन पदाधिकारियों को कोई बॉडीगार्ड नहीं था. लिहाजा वन सेवा के पदाधिकारियों को ये डर सताता था कि जंगली लुटेरे उन पर भी हमला कर सकते हैं. वन सेवा के पदाधिकारियों ने सरकार से अपने लिए सुरक्षा मांगी थी. लंबे अर्से तक विचार के बाद सरकार ने लिया फैसला वन विभाग ने अपने अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सरकार को काफी पहले पत्र लिखा था. लेकिन सरकार लंबे अर्से से उस पर विचार ही कर रही थी. आज विचार विर्मश का दौर पूरा हुआ और सरकार ने आदेश निकाल दिया. अब भारतीय वन सेवा के हर अधिकारी को सरकार एक बॉडीगार्ड उपलब्ध करायेगी.