ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, गया के पूर्व IG, DM और...

बिहार : नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, गया के पूर्व IG, DM और SSP के खिलाफ जांच शुरू

08-Feb-2022 12:58 PM

PATNA :  शराब मामले में ढीली कार्रवाई समेत अन्य मामलों में हटाए गए मगध प्रक्षेत्र के आईजी अमित लोढ़ा, गया के एसएसपी आदित्य कुमार और गया के तत्कालीन डीएम अभिषेक कुमार के खिलाफ एसवीयू ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद एसवीयू ने इन आला अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। जांच के लिए एसवीयू की दो टीमों का गठन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों टीमों ने गया का दौरा कर लिया है और जांच के क्रम में एसवीयू को गया के तत्कालीन आईजी और एसएसपी के खिलाफ कई साक्ष्य भी मिले हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक गया के तत्कालीन डीएम अभिषेक कुमार ने गया में जिलाधिकारी रहते हुए भारी अनिमितता की है। आर्म्स लाइसेंस के आवंटन से लेकर अन्य विभागीय मामलों में अभिषेक कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग किया है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर एसवीयू जल्द ही इनके खिलाफ FIR दर्ज कर सकती है। कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है।


मामले के सीएम के संज्ञान में आने के बाद इस पर एक्शन के लिए गृह विभाग को आदेश जारी कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गृह विभाग ने गया के तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा और तत्कलीन एसएसपी आदित्य कुमार को मुख्यालय में अटैच कर लिया जबकि पूर्व डीएम अभिषेक कुमार को बुडको के एमडी के पद से हटाते हुए बिहार राज्य योजना पर्षद में बतौर परामर्शी नियुक्त कर दिया है।


पूरे मामले पर विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां और डीजीपी संजीव कुमार सिंघल ने जांच का हवाला देते हुए  फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इनकार किया है।