NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
13-Dec-2021 12:24 PM
PATNA : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो उसे जल्दी निपटा लें. इसी हफ्ते बैंकों की हड़ताल शुरू होने वाली है. इसका असर कम से कम चार दिनों तक रहेगा. ऐसे में आपकी जरा सी चूक मुश्किल बढ़ा सकती है. अगर आपको रूपए पैसों की जरुरत है तो बैंक से जुड़े जरूरी काम बुधवार तक हर हाल में पूरा कर लें. मिली जानकारी के मुताबिक पटना में बैंकों के यूनियन ने दावा किया है कि उनकी हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही तमाम सहकारिता बैंकों और अन्य बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल होंगे.
आपको बता दें कि बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी 16-17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे. मंगलवार को बैंक कर्मी बैंकों को निजी हाथों में जाने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री को आनलाइन प्रार्थना पत्र भेजेंगे. पत्र के माध्यम से बैंकों को निजी हाथों में जाने से बचाने की अपील की जाएगी. आल इंडिया बैंक आफिसर्स कंफेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार सुनील कुमार ने बताया कि हड़ताल होना तय है. देशभर के सभी बैंककर्मियों के साथ बिहार के सभी बैंक के कर्मचारी और अधिकारी भाग लेने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि नौ दिसंबर को बैंक कर्मी काला पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं. जबकि दस दिसंबर को ट्विटर कैंपेन चलाया गया. अब तक के सभी कार्यक्रम सफल हो चुके हैं. 16 और 17 दिसंबर को सभी बैंकों में कामकाज ठप रहेगा. 18 को बैंक खुलेंगे और 19 दिसंबर को रविवार के कारण बंद रहेगा. बताया जा रहा है कि हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक, सहकारिता बैंक आदि के कर्मी भाग लेंगे.