Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Sep-2022 04:36 PM
GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार आवास सहायक को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। निगरानी की इस कार्रवाई से डुमरिया प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, गया के डुमरिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित आवास सहायक मनीष रंजन उस वक्त निगरानी के हत्थे चढ़ गया जब वह एक शख्स से रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपए ले रहा था। जानकारी के मुताबिक मंझौली निवासी सुशील चौधरी ने आरोपी आवास सहायक के खिलाफ पटना स्थित निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आवास योजना के तहत मिलने वाली रकम की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में आरोपी आवास सहायक 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
इस बात की शिकायत पीड़ित सुशील कुमार ने निगरानी से की। निगरानी की जांच में मामले को सत्य पाया गया। जिसके बाद मंगलवार को पटना से एक टीम डुमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बता दें कि काली कमाई करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं बावजूद वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।