ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / फेल है बिहार सरकार की वेबसाइट, आज तक अपडेट नहीं हुआ नए राज्यपाल...

फेल है बिहार सरकार की वेबसाइट, आज तक अपडेट नहीं हुआ नए राज्यपाल फागू चौहान का नाम

04-Feb-2020 09:55 PM

PATNA : बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में फागु चौहान को शपथ लिए 7 महीने से अधिक हो गए. लेकिन बिहार सरकार की वेबसाइट इतनी फेल है कि आज तक लालजी टंडन बिहार के गवर्नर बने हुए हैं. यह कितना हास्यास्पद है कि सरकारी वेबसाइट पर भूल-चूक से ही लेकिन गलत सूचना लोगों को दी जा रही है. पिछले साल जुलाई महीने में ही फागू चौहान ने बिहार एक गवर्नर के रूप में शपथ ली. लेकिन सरकार की वेबसाइट इतनी लेटलतीफी वाली है कि उनको इतना भी ख्याल नहीं है. 

news image


दो-दो राज्यों के गवर्नर लालजी टंडन
बिहार सरकार की वेबसाइट की माने तो लालजी टंडन दो-दो राज्यों के गवर्नर बने हुए हैं. क्योंकि बिहार सरकार की वेबसाइट gov.bih.nic.in पर आज भी उनका नाम और उनकी तस्वीर लगी हुई है. मध्यप्रदेश की सरकारी वेबसाइट mp.gov.in पर भी वहां के राज्यपाल लालजी टंडन की तस्वीर है. एमपी के राज्यपाल बनने से पहले लालजी टंडन बिहार के गवर्नर हुआ करते थे. लालजी टंडन ने 23 अगस्त 2018 को राज्यपाल पद की शपथ लिए थे. वे एक साल से भी कम समय तक बिहार के राज्यपाल रहे. लेकिन बिहार सरकार की चूक के कारण वह आज भी बिहार के राज्यपाल बने हुए हैं. 

news image


फागू चौहान हैं बिहार के 40वें राज्यपाल
उत्तरप्रदेश के 17वें विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से सबसे अधिक वोट से जीतने वाले विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बने लगभग 7 महीने से अधिक का समय हो गया. पिछले साल ही बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली. पटना राजभवन में आयोजित शपथ समारोह के दौरान चौहान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की मौजूदगी में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप साही ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई थी. लेकिन बिहार सरकार की वेबसाइट के मुताबिक आज भी लालजी टंडन ही बिहार के राज्यपाल हैं.

news image