Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Oct-2024 02:44 PM
By First Bihar
GAYA: उत्तर प्रदेश की ज्योति मोर्या को शायद ही कोई भूल पाए। ठीक इसी तरह की कहानी बिहार में भी सामने आई है। बिहार के गया में पत्नी ने सरकारी नौकरी लगते ही पति के साथ बेवफाई करते हुए उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है। मेहनत- मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा लिखा कर बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी लगवाया, लेकिन अब पत्नी ने मजदूर पति को छोड़ अलग रहने का फैसला ले लिया है।
दरअसल, यह पूरा मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के ग्राम भुजौल का है, जहां मिथिलेश कुमार की शादी वर्ष 2017 में प्रीति कुमारी के साथ हुई थी। प्रीति कुमारी झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शादी के बाद प्रीति ने एक बच्चे को जन्म दिया। शादी के बाद कुछ वर्षों तक सब कुछ सही चल रहा था लेकिन इसके बीच साल 2021 में प्रीति की बोधगया बीएमपी में नौकरी लगने के बाद मिथिलेश से दूर होने लगी और अब उसका न फोन उठाती है और ना मिलना चाहती है।
इस संबंध में पीड़ित मिथिलेश कुमार ने गया एसएसपी को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसके पास नहीं आ रही है। वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है लेकिन वह उससे मिलना भी नहीं चाहती। एसएसपी को लिखा है, कि उसकी पत्नी से मिला दिया जाए। इसकी पत्नी फिलहाल में बीएमपी बोधगया में पोस्टेड है। मिथिलेश ने बताया कि उसने काफी मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी की नौकरी लगवाई लेकिन उसने धोखा दिया।
इस संबंध में बोधगया बीएमपी में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी का कहना है कि पति से तंग आकर दूर रहना चाहती हूं। एटीएम कार्ड को हमसे छीनकर पैसे की निकासी कर लेता था। दहेज के लिए भी हमे टॉर्चर किया जाता रहा। हमने विभाग में इसकी लिखित शिकायत देकर अवगत करा चुंकी हूं। अब हम इनके साथ नहीं रहना चाहती हूं। पीड़ित मिथिलेश कुमार ने अपनी पत्नी से मिला देने की गुहार एसपी से लगाई है।
रिपोर्ट- नितम राज