ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

Hajipur News: थाने के हाजत में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, ब्लेड से काट लिया नस, हालत नाजुक

22-Oct-2024 10:44 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: हाजीपुर के औद्योगिक थाने के हाजत में एक आरोपी ने नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह औद्योगिक थाने की पुलिस ने सिविल कोर्ट के वारंटी लक्ष्मीनगर गांव निवासी दिव्यांग रवि प्रकाश को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। थाने में पूछताछ के बाद उसे हाजत में बिठाया गया था। इसी दौरान रवि प्रकाश ने टेबल पर रखे ब्लेड से अपने हाथ का नस काट लिया और गले पर कई जगह ब्लेड चला दिया। 


युवक को लहुलुहान देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों के होश उड़ गये। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।


घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि एक मामले में काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने के हाजत में रखा गया था। जहां उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ डकैती जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपित का भाई पूर्व में सदर थाना क्षेत्र में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े जाने पर जेल भी जा चुका है वहीं गिरफ्तार आरोपित बेल टूटने के बाद से फरार चल रहा था. थाना सिरिस्ता में ही उसने ब्लेड से अपने हाथ तथा गले का नस काट लिया है.