ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: पटना सिटी में नकली सरसो तेल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

Bihar News: पटना सिटी में नकली सरसो तेल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, अडानी की कंपनी फॉर्च्यून का डी माल भी बरामद

27-Nov-2024 09:44 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं इसका एक कारण नकली सामान का उपयोग भी है। जो बाजार में धड़ल्ले से मिल रहा है जिसकी पहचान हम नहीं कर पाते हैं और उसे खरीदकर घर लाते हैं। उसी नकली सामान का सेवन करने से हम बीमार हो रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए पटना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। 


पटना सिटी के मंसूरगंज मंडी में नकली सरसो तेल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। देश के बड़े उद्योगपति अडानी के FMCG फर्म अडानी विल्मर कम्पनी द्वारा निर्मित फॉर्च्यून सरसो तेल का डुप्लीकेट ऑयल यहां पैकिंग किया जा रहा था। इसके अलावे स्कूटर कंपनी सहित अन्य कम्पनियों के नकली सरसो तेल भारी मात्रा में यहां बरामद किया गया। 


मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मंडी की है जहां अडानी कम्पनी का नकली सरसो तेल धड़ल्ले से बनाया जा रहा था। जब कम्पनी के अधिकारी और पुलिस मंसूरगंज स्थित संजय जी के मकान में पहुँचे तो देखा कि नकली सरसो तेल तैयार किया जा रहा है। यह देखकर कंपनी के अधिकारी भी हैरान रह गये। 


कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती ने बताया कि काफी दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि पटना सिटी में अडानी विल्मर कम्पनी द्वारा निर्मित फॉर्च्यून सरसो तेल की डुप्लीकेटिंग हो रही है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नकली सरसो तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 


करीब तीन से चार सालों से यह कारोबार यहां फल फूल रहा था। करोड़ो रूपये के नकली सरसो तेल को बरामद किया गया है। साथ ही क़ई अन्य ब्रांड के नकली सरसो तेल के रैपर, ढक्कन, अन्य सामान जब्त किया गया है। फिलहाल मामले में फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image

news image