ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

Bihar News: बिना हेलमेट HOSPITAL में NO ENTRY, मेन गेट से ही लौटा रहे सुरक्षाकर्मी

29-Dec-2024 03:46 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिना हेलमेट पहने यदि कोई बाइक सवार हॉस्पिटल आता है तो उन्हें अस्पताल के गेट के अंदर घुसने नहीं देने का निर्देश सुरक्षा कर्मियों को दिया गया है। सिविल सर्जन ने इस आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है। 


दरअसल गोपालगंज सदर अस्पताल में बिना हेलमेट बाइक से इलाज कराने पहुंचने वाले बाइक चालकों को अस्पताल में प्रवेश करने पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी गई है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी बिना हेलमेट वाले किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने से रोक रहे हैं। यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते हादसों को रोकने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


सुरक्षाकर्मी नमी राम ने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा दिए आगे आदेश के अनुसार बिना हेलमेट पहने अगर कोई भी सदर अस्पताल में बाइक सवार प्रवेश करना चाहता है तो उसकी इंट्री पर रोक लगाई जा रही है। अक्सर देखने को यह मिलता है कि बिना इलाज कराने वाले बहुत इसे लोग है, जो अपना बाइक को पार्क करने के लिए सदर अस्पताल के पार्किंग का सहारा लेते है।


जिससे बाईकों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में जो मरीज या उनके परिजन सदर अस्पताल में इलाज कराने आते है तो उन्हें समस्या होती है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी बाइक सवार इमरजेंसी में हेलमेट लेकर नहीं आ पाते है तो उन्हें छोड़ दिया जाता है।


उनपर कोई प्रतिबंध नहीं है। या फिर अगर ओपीडी में इलाज कराने बाइक से आते है और हेलमेट नहीं लाते है, तो आपको बिना बाइक के ही अस्पताल में प्रवेश करना होगा या फिर हमारे सुरक्षा कर्मी आपको इलाज कराने में सहयोग करेंगे। हेलमेट पहनने से क्या है फायदा,क्यों उठाए गए ये कदम सड़क-सुरक्षा हेलमेट सिर को गंभीर चोटों से बचाता है।


बिना हेलमेट के बाइक चलाना कानूनन अपराध भी है। जागरूकता- इस कदम से लोग हेलमेट पहनने के महत्व को समझेंगे और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे। दुर्घटनाओं में कमी- हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और चोटों में कमी आएगी।