Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
02-Oct-2024 08:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार ने सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के व्यावसायिक वाहन चालकों को बीमा स्वास्थ्य जांच और कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना से ट्रक बस और टैक्सी जैसे वाहन चलाने वाले ड्राइवरों और उनके परिवारों को काफी लाभ होगा।
दरअसल, अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना से ट्रक, बस, टैक्सी जैसे वाहन चलाने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों और उनके परिवार को काफी लाभ होगा। इन चालकों को विशेष पहचान नंबर (यूनिक आइडी) दी जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक जिले में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस मद में प्रत्येक जिले में 25-25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वहीं, चालकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ दिया जाएगा। दुर्घटना की स्थिति में इन्हें और इनके परिवार को बीमा राशि का लाभ मिल सकेगा। वाहन चालकों को नेत्र जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी जिलों में शिविर लगाए जाएंगे। भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से कैसे बचे इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। इतना ही नहीं चालकों को पोशाक भी दी जाएगी। पोशाक के लिए एक मुश्त एक वर्ष के लिए दो हजार दिए जाएंगे।
इधर, योजना के अंतर्गत वाहनों पर जो भी खर्च आएगा, उसका वहन सड़क सुरक्षा निधि से किया जाएगा। एक वर्ष में योजना पर करीब 34 करोड़ जबकि पांच वर्ष में यह राशि बढ़कर 90.40 करोड़ हो जाएगी। वाहन चालकों को इस योजना के लिए पहले निबंधन कराना होगा। निबंधन के वक्त उन्हें एक फार्म दिया जाएगा, जिसमें उन्हें अपने पूर्ण विवरण के साथ परिवार का ब्योरा भी देना होगा।