Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Dec-2024 05:52 PM
By First Bihar
GAYA: इंटर और मौलवी पास युवाओं को 2 साल तक बिहार सरकार बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। 20 से 25 साल के छात्र-छात्राओं को रोजगार तलाशने के लिए नीतीश सरकार एक हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देगी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत यह लाभ बिहार के युवाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत दो साल में कुल 24 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बस एक आवेदन भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए मैट्रिक और इंटर की मार्क्सशीट, इंटर-मौलवी का परित्याग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन में संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र और संलग्न कागजातों का सत्यापन कराना होगा। सभी डॉक्यूमेंट लेकर गया जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आना होगा। यही पर कागजातों की जांच करानी होगी। डॉक्यूमेंट सत्यापन के बाद छायाप्रति रखते हुए मूल प्रति हाथों हाथ वापस कर दी जाएगी। इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए आप 7858872903 और 06314055512 पर कॉल कर सकते हैं।
इस संबंध में DRCC प्रबंधक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना 2016 से चल रही है। जिसके तहत सरकार 24 महीने तक हरेक महीने 1000 रुपये इंटर और मौलवी पास छात्र-छात्राओं को देती है। लाभूकों को कौशल युवा कार्यक्रम के तहत 24 महीने के अंदर प्रशिक्षण लेना होगा। जो तीन महीने की ट्रेनिंग होती है। यदि ट्रेनिंग नहीं ली तो 5 महीने की राशि रोक दी जाती है।
