ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: मधुबनी में प्राचीन मंदिर सहित 2 घरों में लाखों की चोरी,...

Bihar News: मधुबनी में प्राचीन मंदिर सहित 2 घरों में लाखों की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

21-Nov-2024 09:18 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में प्राचीन सिद्धपीठ मां काली मंदिर में चोरी की घटना हुई है। वही इलाके के ही दो बंद घरों को भी निशाना बनाया गया है। भीषण चोरी की घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लाखों की चोरी की घटना के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में गश्ती नहीं होने के कारण चोरी की घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया है। 


प्रसिद्ध सिद्धपीठ काली मंदिर में चोरी

मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के भौर राजेग्राम गांव स्थित 16वीं शताब्दी के प्राचीन सिद्धपीठ मां काली मंदिर और दो घरों में लाखों रुपये की चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थापित मां काली, माता परमेश्वरी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट, छतरी और अन्य आभूषणों को चुरा लिया।


बंद घरों को भी बनाया निशाना

इसके अलावा, मंदिर में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती धातु के बर्तन भी चोरी कर ले गए। वही गांव के ही एक प्रोफेसर स्वर्गीय मदन मोहन पांडेय और कुंवर लाल पांडेय के बंद पड़े घरों को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। 


मंदिर में बिराजमान मां काली की दो तस्वीरें सामने आई है। जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाती हैं। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि हाल के दिनों में पंडौल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।