सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Nov-2024 09:58 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर मे पिछले तीन दिनों से लापता महिला का शव गांव के ही कुएं से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक महिला बीते 1 नवंबर की रात गांव के ही काली मंदिर दीप जलाने गई थी और वापस घर नहीं लौटी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक की है।
मृतक महिला की पहचान बांक निवासी विनोद यादव की 48 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूबी देवी एक नवंबर को गांव में स्थित काली मंदिर में पूजा करने गई थी और घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे संभावित जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
थक हारकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को तलाश कर ही रही थी कि सोमवार को उसका शव गांव के कुएं से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला मंदिर से लौट रही होगी इसी दौरान वह कुएं में गिर गई होगी हालांकि पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।