गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Dec-2024 01:06 PM
By FIRST BIHAR
LAKHISARAI: बिहार के लखीसराय में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। हेडमास्टर पर स्कूल की छात्राओं ने गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस बात से नाराज लोगों ने स्कूल में घुसकर हेडमास्टर के साथ मारपीट की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार मध्य विद्यालय की है। स्कूल के हेडमास्टर संजय कुमार पर छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजन आपे से बाहर हो गए और क्लासरूम में ही आरोपी हेडमास्टर की पिटाई कर दी।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग क्लासरूम में घुसकर हेडमास्टर संजय कुमार पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा रहे हैं हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद लखीसराय डीएम मिथलेश मिश्र ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने कहा है कि जांच के बाद दोषिय़ों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।