मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Nov-2024 11:32 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में छठ महापर्व के पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिया। बजरंगबली की खंडित प्रतिमा को देखकर हंगामा शुरू कर दिया।
दरअसल, मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव स्थित बढ़ई टोला में बीती देर रात असामाजिक तत्वों ने पीपल के नीचे स्थापित हनुमान के प्रतिमा के एक हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो बजरंगबली की खंडित मूर्ति देखकर आक्रोशित हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।