ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: नेपाली नागरिक समेत तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 1.24 लाख की नेपाली करेंसी जब्त

13-May-2023 08:10 PM

By MANTU BHAGAT

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नेपाली नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 1.24 लाख रुपए के नेपाली करेंसी के साथ करीब 30 ग्राम स्मैक को जब्त किया है। सिकटी थाना क्षेत्र के करिया चौक के पास यह कार्रवाई की है।


दरअसल, अररिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नशीले पदार्थ के साथ भारत की सीमा में घुसे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सिकटी थाना क्षेत्र के करिया चौक के पास छापेमारी कर नेपाली नागरिक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से 30 ग्राम स्मैक, 1 लाख 24 हजार रुपए के नेपाली करेंसी, दो मोबाइल और बाइक को जब्त किया है।


अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में सिकटी थानाध्यक्ष, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष, बरदाहा ओपी अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तकनीकी शाखा के अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी जिसने यह कामयाबी हासिल की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।