ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / बिहार एनडीए में बीजेपी-जेडीयू की खटपट से HAM को टेंशन, कहा.. कमजोर हो...

बिहार एनडीए में बीजेपी-जेडीयू की खटपट से HAM को टेंशन, कहा.. कमजोर हो रहा गठबंधन

15-Jan-2022 03:29 PM

PATNA : बिहार के दोनों सत्ताधारी दल बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने हैं. चाहें जातीय जनगणना हो या विशेष राज्य का दर्जा, या फिर बिहार में शराबबंदी का मुद्दा. अब सम्राट अशोक को लेकर दयानंद प्रकाश सिन्हा के बयान को लेकर भी बीजेपी-जेडीयू आमे सामने आ गये हैं. सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू प्रवक्ता में बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. 


इसी बीच हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत बताया है और कहा है कि ऐसी बयानबाजी से गठबंधन कमजोर हो रहा है और बड़े नेता इसको लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, जो कि गलत है. हम चाहते हैं कि शीर्ष नेता इस पर संज्ञान लें.


हम प्रवक्ता ने कहा कि जो माहौल फिलहाल एनडीए के अंदर जेडीयू और बीजेपी ने बना दिया है. उससे हम जैसी पार्टी सकते में है, ऐसा होना भी नहीं चाहिए था. इसीलिए हम बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करेंगे कि इस पर संज्ञान लें. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. माहौल को बदलना जरूरी है. 


news image


बता दें कि 12 जनवरी को जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा सोशल मीडिया पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष को टैग कर कुछ सवाल पूछे थे. जेडीयू प्रवक्ता के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर सीएम नीतीश को भी लपेट लिया.