ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

बिहार: नालंदा में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, इलाके में चर्चा का विषय

बिहार: नालंदा में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, इलाके में चर्चा का विषय

12-Feb-2022 11:19 AM

NALANDA :  बिहार के नालंदा जिले में एक महिला के तीन बच्चों के जन्म देने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई नवजात की एक झलक देखने को लालायित दिखे. हालाँकि 3 बच्चों में एक बच्चें की मौत हो गई. दूसरी तरफ 2 बच्चों को उचित इलाज के लिए बिहार शरीफ रेफर कर दिया गया है.


नालंदा जिला अंतर्गत बेन थाना क्षेत्र के इकसारा पंचायत के भत्तु विगहा गांव निवासी पिंकू राम की पत्नी बबली देवी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. इससे यह इलाके में चर्चा का विषय बन गया. हर कोई नवजात की एक झलक देखने को लालायित दिखे. हालांकि जन्म के बाद ही एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो बच्चों को उचित इलाज के लिए बिहार शरीफ रेफर कर दिया गया है.


इस संबंध में पिंकू राम ने बताया कि उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुआ. जिसके बाद अपनी पत्नी को बेन पीएचसी में भर्ती कराया.. जहां उनकी पत्नी ने दो लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। जन्म लेते ही एक लड़के की मौत हो गई. प्रसव कराने वाली बेन पीएचसी की एएनएम ज्योति तिवारी ने बताया कि जच्चा के साथ दोनों जीवित बच्चे को उचित इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जन्म लेने के उपरांत एक बच्चे का वजन 1.150KG, दूसरे बच्चे का वजन 1.050KG और तीसरे बच्चे का वजन मात्र 0.700KG है.