Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
03-Jun-2023 04:58 PM
By First Bihar
PASCHIM CHAMPARAN: बिहार में इन दिनों गर्मी की मार है. गर्मी से राहत के लिए लोग नदी, नहर में चले जाते है. लेकिन अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो इसी दौरना हादसा हो जाता है. ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र के पिडा़री गांव के पास से गुजर रही दोन नहर में एक नंबर फाल के पास नहा रहे दोनों लड़के डूब गए. इस हादसे में उनकी मौत हो गई.
इस घटना के मामले में बताया जा रहा है कि एक क्लास में पढ़ेने वाले दो दोस्त एक दूसरे को बचाने में डूबकर मर गए. शनिवार को हुई इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल पहुंच पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया हैं. दो मृतकों की पहचान हो गई है.
मृतकों की पहचान एक किशोर पिडा़री गांव के शंभू प्रसाद के 12 साल का बेटा अभिमन्यु कुमार था. वहीं दूसरा लड़का लाकर गांव के नंदलाल साह के 13 साल का बेटा ओम कूमार था. दोनों छात्र नौवीं क्लास के छात्र थे. बताया जाता है कि प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए दोनो युवक नहर में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान दोनों गहरे गड्डे में डूब गए. बताया गया है कि लड़के तैरना नहीं जानते थे. इसी वजह से दोनो युवक की मौत पानी में डुब जाने से हो गई. सूचना इनरवा और मैनाटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार पहले अभिमन्यु नहर में नहाने उतरा. फिर थोड़ी देर बाद उसका दोस्त ओम कुमार भी नहर कूद गया. लेकीन अचानक अभिमन्यु डबने लगा. यह देखकर ओम भी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा. दोनों लड़के तैरना नहीं जानते थे इसलिए बचाने के लिए एक दूसरे को पकड़ लिया और पानी में डूब गए.