ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / बिहार: नहाने के दौरान गंगा में तीन दोस्त डूबे, दो को ग्रामीणों ने...

बिहार: नहाने के दौरान गंगा में तीन दोस्त डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, एक की डूबकर हुई मौत

08-Jul-2023 06:33 PM

By First Bihar

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान करने के दौरान तीन दोस्त डूब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो को तो काफी मशक्कत के बाद बचा लिया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। युवक के गंगा में डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जमालपुर स्थित कष्टहरणी गंगा घाट की है।


बताया जा रहा है कि जमालपुर प्रखंड के दौलतपुर रेलवे कॉलोनी निवासी विक्रम कुमार मंडल का 15 वर्षीय बेटा संगम कुमार अपने दोस्तों के साथ पूजा करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच वह दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने पहुंच गया और तीन दोस्तों के साथ नदी में उतर गया। सभी दोस्त स्नान कर रहे थे इसी दौरान गहरे पानी में चले गए।


लड़कों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद दो लड़कों को तो बचा लिया लेकिन संगम की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से गंगा में डूबे युवक की तलाश में जुट गई है। गंगा में पानी अधिक होने के कारण युवक का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।