धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
04-Aug-2024 06:19 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के गौनाहा में नदी में स्नन करने के दौरान दो मासूम बच्चों की जान चली गई। दोनों को बचाने के लिए एक महिला ने भी नदी में छलांग लगा दी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के बैरटवा गांव की है।
मृतक बच्चों की पहचान बैरटवा गांव निवासी रिंकू चौरसिया के 8 साल के बेटे कृष कुमार और धर्मराज यादव की 9 साल की भांजी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिंकू चौरसिया की पत्नी रीता देवी दोनों बच्चों के साथ पंडाई नदी के किनारे मिट्टी लाने गई थी। रीता मिट्टी खोद रही थी, तभी दोनों बच्चे नदी में नहाने के लिए चले गए।
दोनों बच्चे गहरे पानी में जाने लगे को उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चों को डूबता देख रीता देवी ने भी नदी में छलांग लगा दी। दोनों बच्चे और रीता देवी नदी में डूब गए। आसपास मौजूद लोग तीनों को बचाने के लिए नदी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तबतक दोनों बच्चों की मौत हो गई थी हालांकि महिला की सांसें चल रही थी।
जिसके बाद आनन फानन में महिला को गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया है। दो बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार