धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
29-Feb-2024 12:30 PM
By First Bihar
BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां नाव डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है जबकि तीन लड़कियों को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया है। घटना बैरिया थाना अंतर्गत बलुवा रमपुरवा वार्ड नंबर 17 की है।
मृतक बच्चियों की पहचान छोटेलाल मुखिया की 13 साल की बेटी खुशबू कुमारी और शंभू चौधरी की 14 वर्षीय बेटी लालचुनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां तीन और लड़कियों के साथ नाव पर सवार होकर घास काटने के लिए नदी के उस पर जा रही थी, तभी अचानक नाव पलट गई।
सभी बच्चे सरेया मन स्थित कुण्डा घाट पर नाव से नदी के उस पार घास काटने जा रही थी। नाव को डूबता देख स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और तीन बच्चियों को डूने से बचा लिया लेकिन दो की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।