फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला Bihar News: सत्संग में गई मां, बेटी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप; अपराधियों ने धमकी देने के लिए बनाया वीडियो बोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जान Bihar News: ड्यूटी पर तैनात पिता की गैरमौजूदगी में SSB जवान ने साथी की नाबालिग बेटी से किया दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार Patna -Rajgir Train : पटना से राजगीर जाना अब हुआ और आसान, इस दिन से हर रोज चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन; जानिए टाइम टेबल और स्टॉपेज बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या
06-Oct-2022 06:42 PM
KHAGARIA : खबर खगड़िया से आ रही है, जहां मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने करीब आठ घंटे तक शहर के राजेंद्र चौक को जाम रखा। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान राजेंद्र चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दरअसल, यहां दुर्गापूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद गहराने के बाद स्थानीय लोगों ने शहर के प्रसिद्ध राजेंद्र चौक को जाम कर दिया था। जाम के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी।
जिसके बाद पुलिस की टीम राजेंद्र चौक को खाली कराने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोग पुलिस से उलझ गए और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने पथराव कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है।