Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 07:13 AM
By Prashant
DARBHANGA : प्रखंड कमतौल थाना क्षेत्र की राढ़ी पंचायत के एक मतदाता राजेश कुमार राम ने पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित मुखिया सुजीत कुमार सहनी के पक्ष में वोट नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की सरेआम धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
इसी पंचायत के ततैया गांव के मतदाता राजेश कुमार राम ने मुखिया सुजीत कुमार सहनी और उनके भाई सुनील कुमार सहनी पर उनके साथ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और हरिजन उत्पीड़न की एफआइआर कमतौल थाने में दर्ज कराई है। दरभंगा सदर के एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने एफआइआर की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वायरल ऑडियो में सुना जा सकता है कि दो व्यक्ति बारी-बारी से फोन पर मतदाता राजेश कुमार राम और उसके पर चुनाव में धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद वे मतदाता राजेश और उसके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देते सुनाई पड़ रहे हैं। इस ऑडियो में राजेश और उसके परिवार वालों के लिए गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं। साथ ही किसी जमीन की रजिस्ट्री करने को लेकर भी वोटर को धमकाया जा रहा है। इस ऑडियो में मुखिया के भाई खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उनके दो भांजे सुजीत को जिताने के लिए फर्जी मतदान करने गए थे तो राजेश के भाई चंदर राम ने इसका विरोध कर दिया। मतदाता राजेश कुमार राम ने ये ऑडियो नवनिर्वाचित मुखिया सुजीत कुमार सहनी और उनके भाई सुनील कुमार सहनी का होने का आरोप लगाया है। पुलिस इसी को लेकर एफआइआर दर्ज कराई है।
दरभंगा सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने एफआइआर की पुष्टि कि और कहा कि राढ़ी पूर्वी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुजीत कुमार सहनी और उनके भाई के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, धमकाने और जान मारने की धमकी का एक आरोप ततैला गांव के राजेश कुमार राम ने लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें हरिजन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।